Friday , May 1 2026

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बोला की…

बजट सत्र 2023 की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी दलों से सत्र को सुचारू रूप से चलाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी उद्बोधन के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही है। खबर है कि एक ओर जहां कांग्रेस उद्बोधन से गायब रहेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी और भारत राष्ट्र समिति ने अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘नमस्कार साथियों 2023 का वर्ष आज बजट सत्र का प्रारंभ हो रहा है और प्रारंभ में ही अर्थ जगत के जिनकी आवाज को मान्यता होती है। जो ऐसी आवाज चारों तरफ से सकारात्मक संदेश लेकर आ रही है। आशा की किरण लेकर आर ही है। उमंग का आगाज लेकर आ रही है। आज एक महत्वपूर्ण अवसर है।’
उन्होंने कहा, ‘भारत के वर्तमान राष्ट्रपति जी की पहली ही संयुक्त सदन को वह संबोधित करने जा रही हैं। राष्ट्रपति जी का भाषण भारत के संविधान का गौरव है। भारत के संसदीय प्रणाली का गौरव है। और विशेष रूप से आज नारी सम्मान का भी अवसर है। और दूर सुदूर जंगलों में जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासी परंपरा के सम्मान का भी अवसर है।’ विपक्ष को सलाह भाषण के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को भी तैयारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘इस बजट सत्र में तकरार रहेगी, तो तकरीर भी तो होनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी तैयारी के साथ अध्ययन करके सदन में अपनी बात रखेंगे।’ इस दौरान उन्होंने संसद की परंपरा का जिक्र किया और कहा कि जब भी कोई नया सदस्य सदन में पहली बार अपनी बात रखता है, तो उनका सम्मान किया जाता है।

Check Also

Crime in Uttar Pradesh- बलरामपुर: बहूभोज में विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत; 14 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में एक बहूभोज कार्यक्रम उस समय मातम में बदल …