Thursday , April 30 2026

मेघालय में महसूस किये गए भूकंप के झटके,3.2 रही भूकंप की तीव्रता

नए साल पर दिल्ली एनसीआर के साथ ही मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार रात करीब 11 बजकर 28 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। यह भूकंप मेघालय के 60 किमी ENE नोंगपोह में आया था।

करगिल में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप

लद्दाख के करगिल में रविवार शाम 6 बजकर 32 मिनट 57 सेंकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 150 किमी नीचे थी।

दिल्ली में 3.8 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले नए साल पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।  

Check Also

Investment Opportunities India – बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बड़ा बयान

बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार …