Sunday , March 22 2026

भारत के विदेश मंत्री ने किया सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का दौरा इस दौरान स्टीव वॉ से मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारत के विदेश मंत्री ने मंगलवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव वॉ भी मौजूद थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की।  भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का क्रिकेट को लेकर प्यार इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है। दरअसल उन्होंने मंगलवार को ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के बारे में जाना और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ से मुलाकात की। एस जयशंकर ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्टीव वॉ के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा कि “क्रिकेट एक ऐसा बांड है जो भारत और ऑस्ट्रेलिया को जोड़े रखता है। समय निकाला और लीजेंड क्रिकेटर स्टीव वॉ से मिला। मैं भारत के लिए उनकी भावना और मेरे वॉर्म वेलकम की सराहना करता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि वॉ ने सचिन के साथ अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया।स्टीव वॉ को ऑस्ट्रेलिया के सफल कप्तानों में से एक के तौर पर जाना जाता है। वह बतौर कप्तान भले ही भारत में कभी भी टेस्ट सीरीज न जीत पाए हों लेकिन वह भारत में सालों से परोपकारी कार्यों में अपना योगदान देते आए हैं।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …