Saturday , March 21 2026

52 साल में पहली बार इतना गर्म रहा कानपुर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नौतपा के अगले छह दिन में तापमान और बढ़ सकता है। बढ़ते तापमान और तपिश का असर यह हो रहा है कि हवा में जलन पैदा हो गई है। तापमान और बढ़ सकता है।

कानपुर में नौतपा का तीसरा दिन और गर्मी अब तक के चरम पर। 18 मई को सबसे अधिक 46.9 डिग्री पर पहुंचे तापमान को पछाड़कर सोमवार को पारा 47.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार 27 मई का दिन अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा।

पिछले सालों की बात करें तो 1995 में सबसे अधिक तापमान 46.5 पर पहुंचा था। इस बार मई में अधिकतम तापमान दो बार 46.5 डिग्री को पार कर चुका है। इसके साथ ही कानपुर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।

हवा में जलन पैदा हो गई है

48.1 डिग्री तापमान के साथ झांसी पहले और दूसरे स्थान पर रहे आगरा का तापमान 47.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के अगले छह दिन में तापमान और बढ़ सकता है। बढ़ते तापमान और तपिश का असर यह हो रहा है कि हवा में जलन पैदा हो गई है।

हवा में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत तक कम हुई

शाम पांच बजे तक भी खुले बदन में जलन महसूस होती रही। पिछले चार दिनों में हवा में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत तक कम हुई है। सोमवार को नमी 48 प्रतिशत रही। यही वजह है कि सुबह और शाम को भी उमस महसूस हो रही है।

अभी एक सप्ताह तक राहत के आसार नहीं

रात का पारा भी तीन दिनों से 30-31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अभी एक सप्ताह तक राहत के आसार नहीं है। तापमान और बढ़ सकता है।

पिछले सालों का अधिकतम तापमान

1995-46.5 डिग्री 1998 व 1996-45.2 डिग्री 1978, 1985, 1988, 1994- 46 डिग्री

प्रदेश के सर्वाधिक तापमान वाले शहर

झांसी-48.1 डिग्री आगरा-47.8 डिग्री कानपुर-47.6

ऐसे बढ़ता गया गर्मी का पारा

समय तापमान सामान्य तापमान सुबह सात बजे 33 डिग्री 28.4 डिग्री सुबह नौ बजे 35.2 डिग्री 30.6 डिग्री सुबह 11 बजे 39.4 डिग्री 34.8 डिग्री दोपहर 12 बजे 41.3 डिग्री 36.7 डिग्री दोपहर एक बजे 42.8 डिग्री 37.4 डिग्री

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …