Sunday , March 22 2026

राजस्थान के पूर्व शक्षिा मंत्री का कांग्रेस पर बडा हमला, कहा…

राजस्थान के पूर्व शक्षिा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस पर बडा हमला बोलते हुए कहा है कि गुलामी कांग्रेस के खून में है। अजमेर उत्तर विधायक देवनानी ने निज आवास पर पत्रकारों से बातचीत में प्रतापसिंह खाचरियावास और महेश जोशी के बीच उपजे विवाद के बाद महेश जोशी के कथन “मैं कांग्रेस का गुलाम हूं” पर अपनी बात रख रहे थे।

देवनानी ने कहा कि,”1885 में कांग्रेस की स्थापना अंग्रेजी मानसिकता के साथ हुई थी। कांग्रेस का स्वभाव गुलामी ही है। गुलामी कांग्रेस के खून में है। गांधी परिवार के सोनिया -राहुल-प्रियंका के आगे सभी नतमस्तक हैं और अब तो राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी कह चुके हैं कि ..सोनिया-राहुल ही अन्तिम फैसला लेंगे जो कि गुलाम मानसिकता का द्योतक है”

खाचरियावास-पायलट मुलाकत को दी रंग बदलने की संज्ञा देवनानी ने खाचरियावास-पायलट मुलाकत को भी रंग बदलने की संज्ञा दी और कहा कि, “आलाकमान की लड़ाई नीचे लड़ी जा रही है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में कांग्रेस राज के अगले माह चार साल पूरे होने पर देवनानी ने कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की चीज नहीं है।

गहलोत कुर्सी बचाने में लगे हैं-देवनानी पिछले कई महीनों राजस्थान में चल रहे राजनीतिक विवाद पर भी देवनानी ने अपनी बात रखी। देवनानी ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा-गहलोत कुर्सी बचाने में लगे हैं , राजस्थान में सरकार नाम की चीज नहीं है। दरअसल पिछले कई महीनों से राजस्थान में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। जिसको लेकर देवनानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजस्थान में सरकार नाम की चीज नहीं है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …