Wednesday , March 18 2026

हूती विद्रोहियों ने फिर बनाया कॉमर्शियल जहाज को निशाना

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने क्रूज मिसाइलों से कॉमर्शियल जहाज पर हमला किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने यमन से ये मिसाइलें लॉन्च की थी। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, इस हमले से कॉमर्शियल टैंकर जहाज पर आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास किया हमला

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि क्रूज मिसाइलों से ये हमला बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास उत्तर में किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस हमले के बाद अमेरिकी नौसेना का जहाज मौके पर पहुंचा गया और कॉमर्शियल जहाज पर मौजूद लोगों की मदद कर रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस जहाज को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। उसका इजरायल से कोई संबंध था या नहीं।

अंतरराष्ट्रीय जहाजों को लगातार निशाना बना रहा हूती

दरअसल, इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोही संगठन अंतरराष्ट्रीय जहाजों को लगातार निशाना बना रहा है। हूती विद्रोही संगठन ने कहा कि वे इजरायल जाने वाले सभी जहाजों को उनकी राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना निशाना बनाएगा। हूती विद्रोही संगठन ने सभी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों को इजरायली बंदरगाहों पर जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …