Sunday , March 22 2026

हाईवे-130 पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का पायलट वाहन पलटा, हादसे में 1 प्रधान आरक्षक की मौत

देर रात नेशनल हाईवे-130 पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आ रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का पायलट वाहन पलट गया। हादसे में एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। अरुण साव का काफिला बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहा था। रास्ते मे उदयपुर की नर्सरी के पास हादसा हुआ है। हादसे में घायल तीन जवानों को इलाज के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया है।
20 जनवरी को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई है। तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साल भी बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिये रवाना हुये थे, लेकिन उदयपुर में सड़क किनारे पायलट वाहन पलट गया। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान सवार थे। प्रधान आरक्षक की मौत इस दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद उम्र 55 साल की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल भी हैं। अंबिकापुर में उनका इलाज किया जा रहा है। देर रात की है घटना घटना करीब रात में 1 बजे तब हुई जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहा था। मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे।  इधर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एस डी ओ पी अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। देर रात घायलों को अंबिकापुर भेजा गया।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …