Sunday , March 22 2026

स्मृति ईरानी ने अमेठी की 10 हजार महिलाओं को दिया दिवाली गिफ्ट, पढ़े पूरी ख़बर

स्मृति द्वारा अमेठी में राजनैतिक रूप से सक्रिय होने के बाद से ही दिवाली पर कुछ न कुछ उपहार दिया जाता रहा है। 2015 में उन्होंने 25 हजार महिलाओं का बीमा कराया था। जबकि वर्ष 2018 में साड़ी वितरण कराया था। पिछले कुछ साल कोविड के चलते उन्होंने राहत सामग्री भेजी थी। इस साल एक बार फिर उनकी ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में दस हजार साड़ियों की खेप भेजी गई है। स्मृति इरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने वितरण के लिए सामग्री उत्थान सेवा संस्थान के सुधांशु शर्मा, विजय कुमार के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई को सौंपी। उन्होंने कहा कि दीदी के लिए अमेठी उनका परिवार है। यह उसी परिवार के लिए उपहार है। जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री  स्मृति इरानी  अमेठी के  सुख दुख में हमेशा साथ रहती हैं।  उसी क्रम में दिवाली पर यह सराहनीय प्रयास किया गया है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …