Saturday , March 21 2026

सोसायटी में पीने के पानी में निकल रहे कीड़े, बीमारियों ने लोगों को जकड़ा, वीडियो वायरल

सोसायटी में पीने के पानी में निकल रहे कीड़े, बीमारियों ने लोगों को जकड़ा, वीडियो वायरलGreater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में पीने का पानी पिछले कई दिनों से साफ नहीं आ रहा है। ताजा मामला श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी है। निवासियों का आरोप है कि सप्लाई के पानी में कीड़े निकल रहे हैं। इस पानी को पीने की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अब तक 1 दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ चुके हैं।

श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी विकास ने बताया कि वह चाय बनाने के लिए रसोईघर से पानी ले रहा था। इसी दौरान पानी के अंदर कीड़ा आ गया, जिसकी शिकायत उन्होंने मेंटेनेंस कार्यालय में की और विरोध जताया। आरोप है कि गंदे पानी पीने से सोसाइटी में 10 से 12 लोग बीमार हैं। सोसाइटी में रहने वाले विकास ने बताया कि सप्लाई के पानी का इस्तेमाल खाना बनाने और जरूरी कार्यों के लिए किया जाता है।

पानी की टंकियों की नहीं हो रही सफाई

रविवार सुबह करीब सात बजे चाय बनाने के लिए रसोई में लगे नल से पानी लिया। उसी दौरान पानी के अंदर कीड़ा दिखाई दिया। जिससे वह घबरा गए। उन्होंने बताया कि गंदे पानी की शिकायत मेंटेनेंस से की। लोगों का आरोप है कि काफी समय से पानी की टंकियों की सफाई की मांग की जा रही है। इसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मेंटेनेंस के कर्मचारियों ने धमकाया

मेंटेनेंस की लापरवाही के कारण सोसाइटी में 10 से 12 लोगों के बीमार होने की सूचना भी है। लोगों का आरोप है कि जब शिकायत की गई तो उन्हें ही कर्मचारियों की ओर से धमकाया गया। वहीं इस मामले में मेंटेनेंस इंचार्ज का कहना है कि किसी को भी धमकाया नहीं गया है। पानी में कीड़े निकलने की शिकायत मिली है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …