Friday , March 20 2026

सुल्तानपुर से भाजपा विधायक की लापता पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

सुल्तानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की लापता पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह अपने इंदिरानगर स्थित घर से अचानक गायब हो गईं थीं। डीसीपी व उनकी टीम ने सफेदाबाद से उन्हें बरामद किया है।

विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार सुबह घर से अचानक गायब हो गईं थीं। इसे लेकर विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी थीं।

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया था कि विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। जहां उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा (65) परिवार संग रहती हैं। मंगलवार सुबह छह बजे पुष्पा बिना किसी को कुछ बताए ही घर से कहीं चली गईं। काफी तलाशने पर भी उनका पता न चलने पर बेटे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने पिता को खबर दी। इस पर सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे। इस बीच पंकज ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

दोपहर को विधायक ने डीसीपी से मिलकर पत्नी को तलाशने में मदद मांगी। डीसीपी ने गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस की टीमों को पुष्पा को तलाशने के लिए लगाया। डीसीपी ने बताया था कि सुबह नौ बजे के आसपास पुष्पा इंदिरानगर स्थित अरविंदो पार्क चौकी के पास देखी गई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया की मदद से उनकी तलाश की थी। डीसीपी ने बताया कि पुष्पा वर्मा को भूलने की बीमारी है और उनका इलाज भी चल रहा है। बहरहाल उन्हें सफेदाबाद से बरामद कर लिया गया है। वह सकुशल हैं।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …