Saturday , March 21 2026

सुप्रीम कोर्ट परिसर में देश के पहले राष्ट्रपति और CJI की प्रतिमा लगाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को शीर्ष अदालत के परिसर में देश के पहले राष्ट्रपति और सीबीआई की प्रतिमा लगाने के उनके अनुरोध पर विचार करने के लिए पत्र लिखा है। प्रतिमाओं को गेट सी और डी के किनारों पर स्थापित करने का प्रस्ताव है जहां छोटे पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को शीर्ष अदालत के परिसर में देश के पहले राष्ट्रपति और सीबीआई की प्रतिमा लगाने के उनके अनुरोध पर विचार करने के लिए पत्र लिखा है।

बार एसोसिएशन के सचिव ने क्या कहा?

बार एसोसिएशन के सचिव रोहित पांडे ने कहा कि पत्र वर्तमान सीजेआई के संज्ञान में प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रथम सीजेआई जस्टिस एचजे कानिया की प्रतिमाएं स्थापित करने के प्रस्ताव को लाने के लिए था। 26 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा गया है कि ये प्रतिमाएं दोनों प्रतिष्ठित हस्तियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रतिमाओं को गेट सी और डी के किनारों पर स्थापित करने का प्रस्ताव

प्रतिमाओं को गेट सी और डी के किनारों पर स्थापित करने का प्रस्ताव है, जहां छोटे पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि यदि इस अनुरोध पर विचार कर पार्कों में उक्त प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किया जाता है तो बार एसोसिएशन आभारी रहेगा।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …