
CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 223 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जिले में होने वाले 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली में कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। सरकारी नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी। कहीं चाचा वसूली के लिए निकलते थे, कहीं बबुआ…। कहीं भतीजा तो कहीं भाई वसूली करता था। हमारी सरकार ने पिछले आठ साल में साढ़े आठ लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी है।




