Saturday , March 21 2026

सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सोनिया गांधी मनाएंगी अपना 76वां जन्मदिन

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन आज 9 दिसंबर को है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सोनिया अपना जन्मदिन राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मनाएंगी। इसके लिए वो आज जयपुर एयरपोर्ट से नियत स्थल की ओर निकलेंगी। जन्मदिन कार्यक्रम में राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है।
आज आधे दिन का विश्राम  भारत जोड़ो यात्रा का आज आधे दिन का विश्राम रखा गया है। सोनिया गांधी राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मना सकती है।  इसमें राहुल गांधी भी शामिल हो सकते है। प्रियंका गांधी और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। सोनिया गांधी के जयपुर आने की पुष्टि  बूंदी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार चौधरी ने की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी का केशोरायपाटन से गामछा पुलिस  8 दिसंबर को करीब 11. 30 बजे हेलीकाप्टर से सवाई माधोपुर जाने का कार्यक्रम है। साथ ही उनका कहना है कि सोनिया गांधी के आज दिल्ली से जयपुर आने का कार्यक्रम है। उसके बाद आगे के कार्यक्रम में बूंदी और सवाईमाधोपुर लिखा हुआ है। ऐसे में सोनिया गांधी बूंदी आएंगी फिर सवाई माधोपुर आएंगी। राहुल गांधी ने ओम बिरला पर साधा निशाना राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में कोटा में है। 8 दिसंबर को ही यात्रा सुबह 11 बजे बूंदी जिले के गुडली पहुंच जाएगी। कोटा में राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया था। राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा टीवी  चैनल सिर्फ ओम बिरला को दिखाता है। किसानों और मजदूरों को नहीं दिखाता है। 24 घंटे ओम बिरला का चेहरा ही दिखाई देता है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …