Friday , March 20 2026

सत्येंद्र जैन को जन्मदिन की बधाई देते हुई जाने अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सत्येंद्र जैन का आज जन्मदिन है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि सच्चाई की डगर आसान नहीं होती। केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी जैन को क्रेडिट दिया और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”आज सत्येंद्र का जन्मदिन है। 4 महीने से फर्जी केस में जेल में है। उसने मोहल्ला क्लिनिक दिए, 24 घंटे फ्री बिजली दी, सबके लिए अच्छे और फ्री इलाज का इंतजाम किया। ये लोग जनहित के ये सब काम रोकना चाहते हैं। सच्चाई की डगर आसान नहीं होती सत्येंद्र। जन्मदिन मुबारक। 58 वर्षीय सत्येंद्र जैन कथित हवाला सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी लगातार सत्येंद्र जैन का बचाव करती रही है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में सरकार के अच्छे कामकाज को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने झूठे केस में जैन को गिरफ्तार कराया है।  

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …