Thursday , March 19 2026

सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, जाने क्या कहा

दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर कांग्रेस की ‘हल्ला बोल’ रैली में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि देश में महंगाई से लोगों को कमर टूटी है. जब बीजेपी विपक्ष में थी तो जीएसटी का विरोध करती थी और हर चीज में जीएसटी लगा दी है. कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी. ये सरकार किसान विरोधी भी है. पहले किसानों के खिलाफ कानून बनाए और अब एमएसपी पर बात नहीं कर रहे हैं. आज डीजल, गैस, पैट्रोल और रोजाना की चीजें बहुत महंगी हो गई हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी और जनता की आवाज को बुलंद करना होगा. कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने के खिलाफ लड़ते रहेंगे।  केंद्र की भाजपा सरकार ने 8 वर्षों के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था को बुरे दौर में पहुंचा दिया। निरंकुश महंगाई का दंश झेल रही जनता पूर्णत त्रस्त है। कांग्रेस देश की जनता के साथ खड़ी सचिन पायलट ने कहा कि मोदी सरकार की कुनीतियों के खिलाफ देश की जनता के साथ कांग्रेस खड़ी है। आम जनता महंगाई से परेशान है। लोगों के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आम आदमी अपनी जरुरतों की चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार को जनता की तकलीफ दिखाई नहीं दे रही है। पीएम मोदी को जनता की तकलीफ सुननी चाहिए। पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान युवाओं के साथ खड़ी है। जनता की तकलीफ में बराबर साथ देगी। भाजप के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी। राजस्थान से 50 हजार की भीड़ का दावा रैली को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। राजस्थान कांग्रेस ने रैली में प्रदेश से 50 हजार कार्यकर्ता ले जाने का दावा किया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके लिए पार्टी के मंत्रियों एवं विधायकों को टारगेट दिए थे। रैली में राजस्थान से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए है। सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत गहलोत के मंत्री और विधायक भी शामिल हुए।  

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …