Saturday , March 21 2026

वृंदावन: प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहुंची। यहां पर टीम की सभी खिलाड़ी प्रेमानंद जी महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचीं। प्रेमानंद जी सभी से मिले। उनके साथ काफी देर तक धार्मिक चर्चाएं की। साथ ही उन्हें जीवन पथ पर संघर्ष आने पर धैर्यपूर्वक किस तरह आगे बढ़ना चाहिए, इसके बारे में प्रेरित किया।

खेल के माध्यम से दुनिया में देश का नाम सुविख्यात करने का आशीर्वाद दिया। जैसा कि वह सभी से कहते हैं कि हर किसी को नाम जप करना चाहिए, उन्होंने महिला खिलाड़ियों से भी अपने कर्तव्य के साथ नाम जप करने की सलाह दी। कहा कि इससे उन्हें आगे बढ़ने और परेशानियों से उबरने में संबल मिलेगा।

बताते चलें कि इन दिनों पूरी मथुरा नगरी में होली की धूम है। बुधवार को रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। वह आराध्य के साथ होली खेलने को लालायित दिखे। इस विशेष मौके पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी बांके बिहारी के धाम पहुंची।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …