Sunday , February 1 2026

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू हो रहा है। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। इस यात्रा के बारे में विदेश सचिव ने पीएम मोदी के पूरे शेड्यूल की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण जो मुद्दा रखा जाएगा, वह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग होगा। क्वात्रा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। बाद में, 24-25 जून को प्रधानमंत्री मोदी मिस्र की यात्रा पर रहेंगे।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …