Saturday , March 21 2026

विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह…

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन की शुरुआत विजय संकल्प महारैली से कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा से आज 2024 का लक्ष्य सायेंगे। जिसमें वह एक तौर से 14 लक्ष्य साधने की तैयारी में हैं। रैली के लिए चाईबासा को चुनने के पीछे कई महत्वपूर्ण फैक्टर हैं। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव भाजपा को चाईबासा में हार का सामना करना पड़ा था। कोल्हान प्रमंडल में 14 विधानसभा सीटों में भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं आयी थी। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ अपनी सीट गवां बैठे थे।
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को देशभर में 140 लोकसभा सीटों पर दूसरा स्थान हासिल हुआ था। इन सीटों को लक्ष्य कर भाजपा ने देशभर में केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम शुरू किया है। साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान चाईबासा सीट भाजपा के खाते में थी, लेकिन 2019 के चुनाव में भाजपा ने राज्य में 11 सीटें जीतें, जबकि एक सीट सहयोगी आजसू के खाते में गई थी। चाईबासा और राजमहल सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। चाईबासा लोकसभा में हार के बाद इस क्षेत्र में विधानसभा की सभी सीटें भी भाजपा हार गई थी। वहीं संताल परगना में भी सभी आदिवासी सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भाजपा दोनों लोकसभा सीटों को खाते में लाने के साथ-साथ आदिवासी आरक्षित विधानसभा सीटों को लेकर विशेष रणनीति पर काम कर रही है। चाईबासा में विजय संकल्प महारैली के बाद संताल परगना में भी भाजपा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैनर और पोस्टर वार की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर चाईबासा शहर में चारों तरफ बैनर और पोस्टर वार शुरू हो गया है। शहर के सभी चौक चौराहों पर भाजपा के बैनर पोस्टर सजाए गए हैं। वहीं कोल्हान प्रमंडल के सभी बड़े नेता रेस दिख रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश विधायक दल के नेता साहू बालमुकुन्द सहाय और प्रदीप वर्मा पिछले तीन दिनों से बाईबासा में कैप किए हुए थे। पार्टी के कई पूर्व विधायक कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। चाईबासा शहर में भाजपा के पूर्व रहे जेबी पूर्व गगराई समेत कई नेता लगातार कार्यकताओं के संपर्क में है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …