Friday , March 20 2026

लोकसभा चुनाव: पुष्कर सिंह धामी ने बांसुरी स्वराज के समर्थन में किया रोड शो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की नई दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। स्वाति मालीवाल विवाद पर बोलते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी को महिला विरोधी पार्टी बताया।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘जिस मुख्यमंत्री आवास में विकास की योजनाएं बननी चाहिए थीं, दिल्ली को आगे बढ़ाने की योजनाएं बननी चाहिए वहां इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं वो भी उन्हीं की पार्टी की सांसद के साथ। जब महिला सांसद के साथ इस प्रकार की घटना हो रही है तो और महिलाओं के बारे में उनकी क्या सोच होगी। ये पूरी तरह से दिखता है कि पार्टी(AAP) महिला विरोधी पार्टी है, महिलाओं का उत्पीड़न करने वाली पार्टी है।’

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …