Saturday , March 21 2026

लोकसभा चुनाव: गोरखपुर से रवि किशन ने नामांकन किया दाखिल

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। रवि किशन ने नामांकन भरने से पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इंडी गठबंधन ने समाजवादी पार्टी नेता काजल निषाद को उस निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है जहां सातवें चरण में 1 जून को मतदान होना है।

अपने नामांकन के मौके पर रवि किशन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ई मंदिर क सीट बा, खड़ाऊ रखकर सेवा कर रहा हूं। महराज जी ने ऊंगली पकड़ कर कहां से कहाँ पहुंचा दिया मुझे। उधर, बांसगांव से कमलेश पासवान और कांग्रेस प्रत्यासी सदल प्रशाद ने नामांकन किया।

 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …