Friday , March 20 2026

लखनऊ में सपा की बैठक आज, प्रत्याशी के लिए होगा मंथन

लखनऊ में सपा की मंगलवार को बैठक होगी। इसमें मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए पर प्रत्याशी को लेकर मंथन होगा। इसके बाद ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

सपा सूत्रों का कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। मेरठ से कई दावेदार हैं। पूर्व विधायक योगेश वर्मा, किठौर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, मुखिया गुर्जर, सांसद हरीश पाल के पुत्र नीरज पाल, सरधना विधायक अतुल प्रधान और सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी।

हालांकि इनमें से टिकट की बाजी किसके हाथ लगती है, यह आने वाला समय बताएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए मेरठ से पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, इनके अलावा सपा के पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी आदि लखनऊ जा रहे हैं।

सपा का दामन थामेंगे पूर्व भाजपाई
सपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा में शामिल रहे एक पूर्व नेता जल्द ही सपा का दामन थामेंगे। यह नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। पिछले दिनों काफी चर्चा में भी रहे थे।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …