Saturday , March 21 2026

रायबरेली में हर_घर_तिरंगा अभियान के तहत भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन, नागरिकों को तिरंगा फहराने की दी प्रेरणा

रायबरेली में शासन के निर्देश पर हर_घर_तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने के उद्देश्य से एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर के गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क से प्रारंभ हुई और प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रते हुए चंदापुर मंदिर के पास संपन्न हुई।

रैली को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ कुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बाइक सवार नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने जोश और उत्साह के साथ तिरंगे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

मोटरसाइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना था। रैली के दौरान मार्ग में उपस्थित लोगों को भी अभियान की जानकारी दी गई और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

इस आयोजन से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि हर_घर_तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन और जनता दोनों ही पूरी तत्परता और जोश के साथ जुड़ रहे हैं। यह अभियान न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, बल्कि युवाओं में देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को भी जागृत करता है।

अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम देशभक्ति के जज़्बे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

इस रैली ने पूरे शहर में हर_घर_तिरंगा अभियान को नई ऊर्जा दी है और आगामी स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बाइट:
सिद्धार्थ कुमार
एडीएम प्रशासन, रायबरेली

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …