Saturday , March 21 2026

रामलला के दरबार में नतमस्तक हुई गोवा कैबिनेट

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने सभी विधायक-मंत्रियों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वो 51 सदस्यीय दल लेकर अयोध्या पहुंचे हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ गोवा की पूरी कैबिनेट रामलला के दरबार में पहुंची और दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ आए सभी 51 सदस्यों ने रामलला के चरणों में माथा टेका। बृहस्पतिवार दोपहर को सभी अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे तो परंपरागत अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया गया।

सभी को ई बस द्वारा एयरपोर्ट से राममंदिर परिसर ले जाया गया।

एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरिशपति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सभी का स्वागत किया।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …