Sunday , March 22 2026

राजस्थान में तेज हुआ सर्दी का असर, तेजी से गिर सकता है पारा

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने और उत्तरी हवा प्रभावी होने से सर्दी का असर तेज हुआ है।  अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हुई है।  अगले 24 घंटे में तेजी से पारा गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान फतेहरपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। राजधानी जयपुर में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। यहां तामपान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में पत्तों पर बर्फ जमीं रही। बता दें, प्रदेश में कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से सर्दी में कमी आई थी। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहेग। बादल छाए रहने की कोई संभावना नहीं है।
मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। उत्तरी हवा के चलते प्रदेश के कई जिलों का पारा एक से चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर का 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था, जो तीन डिग्री कम हो गया। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.6 सेल्सियस पहुंच गया। ये इस सीजन का बीकानेर जिले का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। इससे पहले 6 दिसंबर को बीकानेर में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। मौसम शुष्क रहेगा फतेहपुर और बीकानेर के अलावा चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, संगरिया के तापमान में भी कमी आई। भीलवाड़ा का पारा 2.0 डिग्री,सीकर 1.5 डिग्री, कोटा 1.5 डिग्री, करौली 1.3 डिग्री, अंता 2.5 डिग्री, धौलपुर 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। नागौर में रात का पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.2 पर पहुंच गया। राजधानी जयपुर में आसमान आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.0 डिग्री और 10.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …