Saturday , January 31 2026

यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन

यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आशुतोष टंडन योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे। उनके निधन की जानकारी आशुतोष टंडन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी दी गई। साइट पर लिखा गया कि गोपाल भइया हम सबको छोड़ कर चले गये। उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शाम को टंडन के घर जाएंगे।

Check Also

School Van Accident-लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, ओवरलोड गन्ना ट्रक स्कूल वैन पर पलटा

जनपद लखीमपुर खीरी में परिवहन विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, …