Wednesday , March 18 2026

यूपी: प्रदेश के 14 लोकसभा क्षेत्रों में कल होगा सार्वजनिक अवकाश

यूपी की 14 लोकसभा क्षेत्रों में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होगा। यह वह जिले हैं जहां 20 मई को वोट पड़ने हैं। अलग जिलों के जिलाधिकारियों ने इसकी घोषणा की। अवकाश के साथ-साथ शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। इन 14 लोकसभा क्षेत्रों में शराब की बिक्री 18 मई शाम 6 बजे से बंद हो गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डॉ. सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ में 20 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। कहा कि जिले की सभी दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान व कारखाने पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। कोई आदेश का उल्लंघन करते मिलता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर, डीएम के निर्देश पर शनिवार शाम छह बजे शराब की सभी दुकानें बंद हो गईं। ये सोमवार को मतदान के बाद शाम छह बजे खुलेंगी।

लखनऊ की तरह ही रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी , बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा आदि क्षेत्रों में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो गई है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …