Sunday , March 22 2026

युगांडा के स्कूल पर हमले में इस्लामिक स्टेट से जुड़े उग्रवादियों ने 25 लोगों की कर दी हत्या

इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस आतंकवादी हमले में 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। युगांडा पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

छात्रावास में लगाई आग और लूटा खाना

पुलिस ने बताया कि पूर्वी कांगो स्थित युगांडा के एक समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के सदस्यों ने 16 जून की देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर हमला किया। इसके अलावा छात्रावास में आग लगा दिया और खाना भी लूट कर ले गए। युगांडा पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद कर बवेरा अस्पताल भेजे जा चुके हैं। बवेरा अस्पताल में आठ पीड़ित की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

मरने वालों में कितने स्कूली बच्चे?

पुलिस ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने स्कूली बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि सैनिक, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भाग रहे हमलावरों का पीछा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में एडीएफ ने कांगो के पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य में एक गांव पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। युगांडा ने एडीएफ से लड़ने में मदद के लिए कांगो में सेना भेजी है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …