Wednesday , March 18 2026

मौसम रोज करवट ले रहा, रविवार से अगले 72 घंटों तक आंधी पानी के आसार

मौसम रोज करवट ले रहा है। कभी दिन का पारा छह डिग्री तक गिर रहा है तो कभी रात का। अब रविवार से अगले 72 घंटों तक आंधी पानी के आसार हैं। शनिवार को रात का तापमान 24.8 से गिरकर 19.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। एक ही झटके में 05.2 डिग्री पारा गिर गया। दिन के तापमान में 02.6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो गई। अप्रैल माह के अंतिम दिवसों में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। दिन का तापमान 40 डिग्री होने के बाद पहले पारा 33.8 और फिर 36.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 03.6 डिग्री सेल्सियस कम है। रात का तापमान करीब 1.2 डिग्री सामान्य से कम है। अभी रात-दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शनिवार को धूप तो खिली लेकिन लू नहीं चलने से स्थितियां सामान्य रहीं। दोपहर बाद हल्के बादल छाने से फिर राहत मिल गई। सुबह तेज लेकिन ठंडी हवाएं चलीं। 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं हवाओं से सुबह मौसम सुहाना रहा। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण यह लू में नहीं बदल सकीं। अभी हवा की दिशा यही बनी रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आईएमडी ने 22 से 24 तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी संभव है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गर्मी से राहत रहेगी। कानपुर में ऐसा रहा तापमान अप्रैल अधिकतम न्यूनतम 19 41.2 21.6 20 40.0 23.2 21 33.8 24.8 22 36.4 19.6 -अधिकतम पारा 33.8 से 36.4 डिग्री सेल्सियस हो गया -रात का पारा 24.8 डिग्री से गिरकर 19.6 डिग्री हो गया -आज से तीन दिवसों तक रात या सुबह आंधी-पानी के आसार

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …