Friday , March 20 2026

मुंगराबादशाहपुर थाने में पटाखों से भरी गाड़ी में धमाका:

भीषण आग से कई वाहन जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाने में आज संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पटाखों से भरी एक गाड़ी में आग लगने से यह हादसा हुआ। आग की चपेट में आने से कई अन्य वाहन भी प्रभावित हुए हैं।

थाने में अचानक लगी आग से पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। आग का धुआं दूर से ही देखा जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग को काबू में करने में जुटी हुई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …