Saturday , March 21 2026

महोबा में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार टक्कर; पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Mahoba News: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।महोबा जिले के श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननौरा गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार कोतवाली चरखारी के बगरोन गांव से बहू की विदा कराने ननवारा गांव जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक में फंस गई जो 20 मीटर तक घिसटी। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …