Monday , February 2 2026

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी पर भड़के संजय राउत, जाने क्यों?

संजय राउत ने कहा कि अजित पवार के बारे में तो खुद प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन ईडी वहां नहीं पहुंची। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी भाजपा की एक्सटेंडेड ब्रांच है। आरएसएस के बाद भाजपा अगर किसी को मानती है तो वह ईडी को मानती है। यह सबको पता है।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल का खेल ईडी ने किया है। अजित पवार के बारे में तो खुद प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन ईडी वहां नहीं पहुंची। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा।

चंडीगढ़ महापौर चुनाव के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ‘लोकतंत्र की हत्या’ वाली टिप्पणी पर कहा कि संज्ञान लेने से क्या होता है? महाराष्ट्र में भी संज्ञान लिया गया। लोकतंत्र की हत्या सबसे पहले महाराष्ट्र में हुई। सुप्रीम कोर्ट ने क्या किया?

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सुना तक नहीं और गलत फैसला देकर एक असंवैधानिक सरकार की स्थापना की। अब देखते हैं कि सुप्रीम कोर्ट आगे क्या करने वाला है।

Check Also

Border 2 Storm : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, नौवें दिन भी कायम धमाकेदार रफ्तार”

मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में सफल …