Saturday , January 31 2026

मनीष सिसोदिया की शिक्षा क्रांति के बारे में बताते हुए सीएम केजरीवाल की आंखें हुई लाल

दिल्ली के दरियापुर गांव में बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान एक ऐसा भी क्षण आया जब वह मंच पर मनीष सिसोदिया का नाम लेकर रो पड़े। जब वह मनीष सिसोदिया की शिक्षा क्रांति के बारे में बता रहे थे तब उनका गला रुंध गया था और आंखें लाल हो गईं थीं। हालांकि उन्होंने खुद को संभालते हुए पानी पिया और आगे बोलना शुरू किया।

35वें स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के लोकार्पण के दौरान हुए भावुक

बवाना के दरियापुर कलां गांव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के तहत दिल्ली में 35 वें स्कूल का लोकार्पण किया। इस मौके मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज मनीष जी की बहुत याद आ रही है। ये उनका सपना था। उनको जेल में इसलिए डाला गया है कि उन्होंने अच्छे स्कूल बनाए। अगर वो अच्छे स्कूल नहीं बनाते तो वे जेल में नहीं होते। उन्होंने कहा कि ये लोग शिक्षा क्रांति को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …