Saturday , March 21 2026

मथुरा के दौरे पर आज गृहमंत्री अमित शाह

लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। सभी पार्टियां ने अपने स्तर पर तैयारियां भी तेज कर दी हैं। नेताओं ने दौरे तेज कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव में कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी के मद्देनजर रविवार को गृह मंत्री अमित शाह मथुरा के दौरे पर आ रहे हैं। जहाँ वे दहाई घंटे तक रहेंगे। वे दोपहर 1.20 बजे मथुरा के वृंदावन हेलीपैड पहुंचेंगे। गृहमंत्री के इस दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतजाम किया गया हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर 1.20 बजे मथुरा के वृंदावन हेलीपैड पहुंचेंगे। जहाँ से निकल कर दोपहर 1:30 बजे वे साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य गांव पहुंचेंगे। यहाँ पर सद्गुरु कुटीर में दोपहर का भोज करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे गृहमंत्री साध्वी ऋतंभरा के षष्ठीपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे। इस पुरे कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:30 बजे वे वृंदावन हेलीपैड पहुंचेगे और जहाँ से 3.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …