Sunday , March 22 2026

भूपेश बघेल ने इस मामले में किया भाजपा पर पलटवार कहा…

छत्तीसगढ़ में चुनावी कांग्रेस और भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। दोनों तरफ से लगातार सियासी हमले तेज हो रहे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए भाजपा विकास और इन्वेस्टमेंट का मुद्दा छेड़ रही है। इन्वेस्टमेंट को लेकर लगाए गए आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में बीते कई सालों की तुलना में पिछले 4 साल में निवेश बढ़ा है और निवेश के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछली भाजपा सरकार के दौरान निवेश की स्थिति बहुत लचर थी। आंकड़ों के मुताबिक 2017 के बाद से यानी जब से कांग्रेस सरकार आयी है इन्वेस्टमेंट बढ़ा है और सूबे में कई इंडस्ट्री बनाई गयी हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने दावा किया है कि राज्य में 2017 में निवेश महज 1553 करोड़ जबकि 2018 में 1014 करोड़ था। कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के बाद से इन्वेस्टमेंट कई गुना बढ़ा है। 2020 में 73567 करोड़, 2021 में 16492 करोड़ और 2022 में 2753 करोड़ का निवेश राज्य में हुआ है। कई क्षेत्रों में उद्योगपतियों ने नए रोजगार और इंडस्ट्री स्थापित की है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखने से ही पता चल जाता है कि भाजपा के दावों में कोई सच्चाई नहीं है, ये केवल बयानबाजी है। इसी साल के अंत तक राज्य में विधानसभा चुनाव होने है। साल की शुरुआत से ही भाजपा और कांग्रेस में सियासी हमला तेज हो गया है। भाजपा के नेता लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रहे हैं वहीं राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री आरोपों पर पलटवार करने में देर नहीं कर रहे। विधानसभा चुनाव वाले साल में राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …