Sunday , March 22 2026

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में दिखा हल्का उछाल, 24 घंटे में सामने आये 128 नए मामले     

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हल्का उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 128 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 173 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं। बता दें कि कल यानी मंगलवार को संक्रमण के 89 मामले सामने आए थे।

एक्टिव केस में लगातार गिरावट

देश में कोरोना के एक्टिव केस कम हो रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोविड के एक्टिव मरीज कम होकर अब 1,998 हो गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव आठ प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की जान भी गई है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में 1-1 शख्स की मौत हुई है।

इतने लोग हुए रिकवर

देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 46 लाख 81 हजार 361 मामले सामने आ चुके हैं। मृतकों की संख्या कुल 5 लाख 30 हजार 728 पहुंच गई है। इसके अलावा कोरोना से अब तक 4 करोड़ 41 लाख 48 हजार 645 लोग रिकवर भी हो चुके हैं।
  • डेली पॉजिटिविटी दर- 0.07 फीसदी
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 0.09 फीसदी
  • एक्टिव के- 0.01 फीसदी

220.18 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 220.18 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी हैं। 102.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 95.13 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लग चुकी है। देश में 22.32 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …