Sunday , March 22 2026

भारत जोड़ो यात्रा में बाइक चलाते नजर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर पहुंची। राहुल आज सुबह महू में यात्रा के दौरान बाइक चलाते नजर आए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस नेता का वीडियो जारी किया है, जिसमें उनकी बाइक के आगे सुरक्षाकर्मी दौड़ते नजर आ रहे हैं। रास्ते को जल्दी-जल्दी खाली कराया जा रहा है। राहुल के पीछे से उनके समर्थक दौड़ लगा रहे हैं जिनमें एक व्यक्ति तिरंगा लिए पीछे-पीछे दौड़ता दिख रहा है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान समाज के अलग-अलग तबके के लोगों के साथ-साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी यात्रा में शामिल हुआ और राहुल कुछ देर के लिए उसकी व्हीलचेयर धकेलते नजर आए। यात्रा में हिस्सा लेने के बाद दिव्यांग मनोहर ने बताया कि उन्होंने राहुल से कहा कि अब देश बदलना चाहिए। MP में आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 5वां दिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को मध्य प्रदेश में 5वें दिन में प्रवेश कर गई। इसमें शामिल लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू में रात्रि विश्राम के बाद राहुल की अगुवाई में पैदल चलना प्रारंभ किया। यात्रा राऊ के उपनगरीय क्षेत्र से गुजरते हुए इंदौर पहुंची। राऊ में यात्रा के स्वागत के लिए लाल कालीन बिछाई गई थी। इस बीच, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि इंदौर में यात्रा की सुरक्षा के लिए 1,400 कर्मियों को तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तंग गलियों और घनी आबादी वाले राजबाड़ा क्षेत्र में 12 जर्जर मकानों को अस्थायी तौर पर खाली करा लिया गया है, ताकि इनके कारण यात्रा के दौरान किसी हादसे की आशंका को समाप्त किया जा सके।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …