Sunday , February 1 2026

भारतीयों की सुरक्षा को लेकर कतर के अमीर से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शुक्रवार को दुबई में कॉप 28 शिखर सम्मेलन से इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की। उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा और भलाई को लेकर अल-थानी के साथ वार्ता की।

दोनों नेताओं की मुलाकात महत्वपूर्ण

पीएम मोदी की यह मुलाकात इस वजह से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। भारत ने फैसले को चौंकाने वाला बताया था। सजा के खिलाफ अपील दायर की जा चुकी है। निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम करने वाले भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कल दुबई में कॉप28 शिखर सम्मेलन के मौके पर, कतर के अमीर शेख अमीर शेख तमीम बिन हमद से मिलने का अवसर मिला। हमने द्विपक्षीय साझेदारी की संभावना और कतर में भारतीय समुदाय की भलाई पर बातचीत की।- पीएम मोदी

कॉप 28 शिखर सम्मेलन में कई वैश्विक नेताओं से मिले पीएम मोदी

सीओपी28 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, तुर्किये के राष्ट्रपति रीसेप तैयप एर्दोगन, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज, स्वीडिश प्रधान मंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …