Saturday , March 21 2026

बेटा राज्य का सीएम, खुद 11 बार रहे सांसद, जानें परिवार में कौन-कौन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ‘गुरूजी’ के नाम से मशहूर शिबू सोरेन आदिवासी अधिकारों के सशक्त समर्थक और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है। आइए जानते हैं शिबू सोरेन के परिवार के बारे में।

शिबू सोरेन को ‘गुरूजी’ के नाम से भी जाना जाता था। वह झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। वह एक आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता और अनुभवी राजनेता थे। शिबू सोरेन झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री बने। वह आठ बार लोकसभा सदस्य और तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे। अंतिम सांस तक वह राज्यसभा के सदस्य थे और उनका दूसरा कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था।

परिवार में कौन-कौन?

शिबू सोरेन की शादी रूपी सोरेन से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े दुर्गा सोरेन थे, जिनका निधन हो चुका है। इसके बाद अंजनी सोरेन हैं, फिर झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सबसे छोटे बसंत सोरेन हैं।

दुर्गा सोरेन की शादी सीता सोरेन से हुई थी, जिनके तीन बच्चे हैं, जयश्री, राजश्री और विजयश्री।हेमंत सोरेन की शादी कल्पना सोरेन से हुई है। कल्पना सोरेन राजनीति में भी सक्रिय हैं। हेमंत और कल्पना के दो बच्चे हैं, निखिल सोरेन और अंश सोरेन। बसंत सोरेन की शादी हेमलता सोरेन से हुई है, जिनसे उन्हें दो बेटियां, तानी और तारा हैं।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …