Sunday , March 22 2026

बिहार में पढने वाली है कड़ाके की ठंड, कई ज़िलों में पारा 10 से कम

बिहार में अगले दो दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ने वाला है। ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवा के कारण अब ठंड अधिक तेज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सूबे के 14 जिलों में अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा दो डिग्री पारा सबौर में नीचे आया है। तो वहीं 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गया राज्य का सबसे अधिक ठंडा जिला रहा है।
गया सबसे ठंडा जिला  मौसमविदों का कहना है कि अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा होगा। इसके बाद तेजी से पारा लुढ़केगा और मौसम सर्द होगा। हवा की गति थमने से राज्य में कोहरे भी बढ़ेगा। पटना जिले के ग्रामीण इलाकों में दोपहर में भी धुंध और कोहरे का असर दिखा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार से राज्य भर में कुहासे में वृद्धि होगी। शनिवार को गया सबसे ठंड शहर रहा। यहां 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पटना में 10.8, बांका 9.1, पूर्णिया में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अभी और सताएगी सर्दी  बिहार में अब तेज ठंड होने वाली है, बीते 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि देखा जाए तो देश में तूफान मेंडूस का भी कहर जारी है। दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हो रही, इसके कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट है। लेकिन इस तूफान का बिहार पर कोई खासा असर अभी तक देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इसका दो वजह है। पहला वजह यह है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा बिहार में ठंड बढ़ा रही है। वही दूसरी वजह यह है कि इस साल मानसून की वापसी सामान्य समय से 10 दिन बाद हुई थी।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …