Friday , March 20 2026

बिहार में आज से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू , यह परीक्षाएं 11 फरवरी तक कराई जाएंगी..

बिहार में आज से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। यह परीक्षाएं 11 फरवरी 2023 तक कराई जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 930 से दोपहर 1245 बजे तक है। दूसरी पाली दोपहर 145 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी।
बिहार में आज 01, फरवरी, 2023 से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। पहले दिन बारहवीं कक्षा का मैथ्स पेपर था। पेपर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था लेकिन परीक्षा से आधे घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया है। मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक इंटर का मैथ्स का पेपरWhatsApp पर  सर्कुलेट हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंगेर में एक एग्जाम सेंटर के बाहर मोबाइल पर क्वेश्चन पेपर देखकर अपना आंसर लिखते हुए मिले हैं।
https://twitter.com/rajsinghreigns/status/1620628048453443584?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1620628048453443584%7Ctwgr%5Ec8cea81e2277bbdc1d32411685f2d9d6c1fcbe4e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Feducation-bihar-board-inter-paper-leak-bihar-board-12th-paper-leak-on-first-day-maths-paper-circulated-on-whatsapp-23315696.html
इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट में नालंदा के जिला शिक्षा अधिकारी केशव प्रसाद ने कहा कि जिले में पेपर लीक के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। यह एक अफवाह है। किसी भी एग्जाम सेंटर पर निर्धारित समय से पहले प्रश्नपत्र को नहीं खेाला गया है। अगर कहीं भी इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इस संबंध में कुछ लोगों ने ट्वीट भी किए हैं।
https://twitter.com/VikashYadav_G/status/1620610995898171394?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1620610995898171394%7Ctwgr%5Ec8cea81e2277bbdc1d32411685f2d9d6c1fcbe4e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Feducation-bihar-board-inter-paper-leak-bihar-board-12th-paper-leak-on-first-day-maths-paper-circulated-on-whatsapp-23315696.html
11 फरवरी तक चलेंगी परीक्षाएं  बिहार में आज से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। यह परीक्षाएं 11 फरवरी, 2023 तक कराई जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। इनमें पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक होंगी। दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …