Friday , March 20 2026

बिहार के गोपालगंज में दारोगा ने किशोरी संग की ज़बरदस्ती की कोशीश, जाने पूरा मामला

बिहार के गोपालगंज कानून के रखवाले ने वर्दी को कलंकित कर दिया। उसने एक लड़की की अस्मत लूटने की कोशिश की। जिले के  मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को थाने में बुलाकर एक दारोगा ने दुष्कर्म की कोशिश की। – विरोध करने के बाद दारोगा ने किशोरी को छोड़ दिया। जिसके बाद किशोरी घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। वहीं घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी मीरगंज थानाध्यक्ष को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं एसपी के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ ही मामले के आरोपित दारोगा को एसपी के आदेश पर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बताया जाता है कि मीरगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रसाद थाना परिसर में ही रहते हैं। उनका खाना बनाने के लिए एक महिला आती थी। इस दौरान महिला की तबीयत खराब होने के बाद वह शनिवार की शाम खाना बनाने के लिए नहीं गई। जिसके बाद दारोगा ने फोन कर बर्तन साफ करने की बात कहते हुए महिला की बेटी बुलाया। फिर, थाना परिसर में स्थित अपने आवास में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। जब उसने दुष्कर्म का विरोध किया तो दारोगा ने अश्लील हरकत करने के बाद किशोरी को छोड़ दिया। जिसके बाद किशोरी अपने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। फिर महिला व पीड़ित किशोरी ने मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार को इसकी जानकारी दी। एसपी आनंद कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान पर महिला थाने में पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय ज्योति कुमारी के नेतृत्व में कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …