Sunday , March 22 2026

बिहार के इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े पूरी ख़बर

बिहार में मॉनसून की विदाई से पहले बारिश संबंधी गतिविधियां अपने चरम पर है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य भर में वज्रपात के साथ बरसात होने के आसार जताए हैं। सभी जिलों में ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गया, नवादा समेत चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। पूर्वी बिहार और सीमांचल-कोसी क्षेत्र में भी बुधवार को अच्छी बरसात हो सकती है। पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट है। मौसम खराब होने पर कई जगहों पर ठनका गिर सकता है। ऐसें में लोगों को सावधानी बरतते हुए पक्के मकानों की शरण लेनी चाहिए। साथ ही पेड़ या खंभे के नीचे शरण लेने से भी बचें। वहीं, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा पूरे राज्य में बारिश होने की पूरी संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है। पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 24 घंटे में मॉनसून की विदाई बुधवार के बाद बिहार से मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियां कम हो जाएंगी। 15 अक्टूबर से पहले राज्य से मॉनसून विदा हो जाएगा। इसके बाद हवाओं में ठंडक आएगी और रात का तापमान तेजी से गिरेगा। मॉनसून के जाने के बाद ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …