Sunday , March 22 2026

बिहार: औरंगाबाद में सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 25 झुलसे

बिहार में छठ पर्व के दौरान औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने के बाद 25 लोग बुरी तरह झुलस गए।  हादसा छठ का प्रसाद बनाने के दौरान हुआ। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में झुलसने वालों में पुलिसकर्मी भी हैं। सभी को अस्पताल भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना ओरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज की घटना है। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। घर के पुरुष सदस्य बाहर बैठे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। महिलाएं घबराकर बाहर निकल गई और गर्म होते होते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट से पूरे घर में भीषण आग लग गई। आग की भीषणता देख लोग चीखने चिल्लाने लगे। मोहल्ले के लोगों की ओर से मौके पर आग को बुझाने की कोशिश की गई।  लेकिन, ब्लास्ट से लगी आग में 25 लोग झुलस गए।  फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया  छठ महापर्व के माहौल में दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई है। घायलों में पुलिसकर्मी मो. मोजीम, अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद रावत, प्रीति कुमारी, नगर परिषद के चैयरमैन प्रत्याशी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के मालिक पंकज वर्मा, मिराज आलम, मो. बिट्टू, सोनू कुमार, मोनू कुमार, महेंद्र साव, आरएन गोस्वामी, सुदर्शन कुमार, मो. नईम, राज कुमार, प्रभात कुमार, मो. शाहनवाज, शाहनवाज कुरैशी, छोटू आलम, मो. असलम, मो. नेजाम, अमित कुमार, सुदर्शन कुमार, आदित्य कुमार, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, मो. साबिर, मो. अरबाज, छोटू आलम शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो दर्जन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जाती है। पंकज वर्मा समेत कई अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …