Thursday , March 19 2026

बांग्लादेश में भूकंप से हिली धरती

बांग्लादेश में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप लगभग 9:05 बजे आया। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई। भूकंप 55 किमी (6.2 मील) की गहराई पर था। झटके इतने तेज थे कि वो भारत के लद्दाख तक महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी भी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भी महसूस हुए। पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि फिलहाल राज्य में कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं है। कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने भी कहा कि पूर्वी महानगर से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …