Thursday , March 19 2026

फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को शैतान बताने वाले इमाम को देश से निकाला

गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, किसी को ‘कुछ भी’ कहने या करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कट्टरपंथी इमाम की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं।

फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को शैतान बताने वाले एक मुस्लिम धर्मगुरु को देश से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ट्यूनेशिया के आरोपी इमाम महजौब महजौबी की गिरफ्तारी के 12 घंटे से भी कम समय में की गई।

गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, किसी को ‘कुछ भी’ कहने या करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कट्टरपंथी इमाम की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं। इमाम का त्वरित निष्कासन फ्रांस के नए आव्रजन कानून के तहत किया गया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें महजौबी ने फ्रांस के तीन रंगों वाले झंडे को शैतान कहा। महजौबी दक्षिणी फ्रांस के बैगनॉल्स-सुर-सीज की एटाउबा मस्जिद से जुड़े थे। उन्होंने अपने बचाव में कहा कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला गया है।

इस बीच, फ्रांस इन्फो ने बताया कि महजौबी को बृहस्पतिवार शाम ट्यूनेशिया की एक फ्लाइट में देखा गया। मीडिया ने निष्कासन आदेश का अंश छापा है। इसमें कहा गया है कि महजौबी ने इस्लाम की पिछड़ी, असहिष्णु व हिंसक अवधारणा व्यक्त की है।

Check Also

Rasoolabad Laloo canal bridge-कानपुर देहात में महिला ने रामगंगा नहर में लगाई छलांग, युवकों की बहादुरी से बची जान

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया …