Friday , March 20 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमेडी लेजंड राजू श्रीवास्तव के निधन पर ट्वीट कर जताया दुःख

कॉमेडी लेजंड राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट करके उन्हें याद किया और चाहने वालों को सांत्वना दी। एक महीने से ज्यादा एम्स में भर्ती रहने के बाद कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हर कोई दुखी है। राजू का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को होगा। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, राजू श्रीवास्तव ने हमारी जिंदगी को हंसी, मजाक और पॉजिटिविटी से रोशन किया। वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वह अनगिनत लोगों के दिलों में रहेंगे, इसका श्रेय इतने सालों में उनके समृद्ध काम को जाता है। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और चाहने वालों को सांत्वना। ओम शांति।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …