Monday , May 4 2026

पेरिस ओलंपिक के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश का पर्दाफाश

फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डार्मैनिन ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने पेरिस ओलंपिक के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

बयान में कहा कि फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने 22 मई को चेचन्या के युवक को गिरफ्तार किया गया था। सेंट-इटियेन शहर में आयोजित होने वाले फुटबाल के मैचों के दौरान हमला करने की साजिश रचने के संदेह में उसे गिरफ्तार किया गया था आरोपित युवक ”इस्लामवादी विचारधारा से प्रभावित है। वह फुटबाल देखने वाले दर्शकों और सुरक्षा बलों पर हमला कर अपने मजहब के लिए कुर्बान होना चाहता था।

राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी कार्यालय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आरोपित युवक पर इस्लामिक स्टेट समूह की जिहादी विचारधारा के लिए हमला करने की साजिश रचने का आरोप है।

आरोपित का नाम नहीं बताया गया है। पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की प्रशंसा की है।

समिति ने कहा, पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम गृह मंत्रालय और सभी हितधारकों के साथ मिलकर प्रतिदिन काम कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में फाइनल से पहले फ्रांस के विभिन्न शहरों में फुटबाल मैच खेले जाएंगे।

Check Also

AUS vs IND: कुलदीप फिर नजरअंदाज, संजू सैमसन को मिली जगह, पहले टी-20 के लिए पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11

Parthiv Patel Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज …