Sunday , March 22 2026

पीएम मोदी 26 मार्च को मन की बात के 99वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 26 मार्च को ‘मन की बात’ के 99वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा के मछुआरों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत तीन अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के दिन हुई थी। पिछली बार 26 फरवरी को कार्यक्रम के 98वें एपिसोड को पीएम मोदी ने संबोधित किया था। कार्यक्रम का प्रसारम ऑल इंडिया रेडिया पर किया जाता है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …