Saturday , March 21 2026

पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए शादी अनुदान 20 से बढ़कर 35 हजार रुपये होगा, तैयार किया जा रहा प्रस्ताव

यूपी में पिछड़े वर्ग की बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ाने की तैयारी है। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने प्रस्ताव तैयार किए जाने की बात कही है।

पिछड़े वर्ग की बेटियों की शादी के लिए अनुदान राशि 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये करने की तैयारी है। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।बता दें कि चालू वित्त वर्ष में योजना में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान है। एक लाख रुपये सालाना आय वाले परिवार योजना का लाभ लेने के पात्र हैं। इसमें 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान महंगाई को देखते हुए कम माना जा रहा है।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इससे ज्यादा अनुदान मिलता है इसलिए इस योजना में लोग कम रुचि लेते हैं। इसे देखते हुए अनुदान राशि बढ़ाने पर विचार हो रहा है।

 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …