Friday , March 20 2026

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माथे में लगी चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माथे में चोट लग गई, जब उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। एक अन्य कार अचानक मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आ गई थी। सूत्रों ने जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को माथे में चोट लग गई, जब उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। एक अन्य कार अचानक मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आ गई थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बनर्जी सड़क मार्ग से बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। तभी उनकी कार के सामने एक अन्य कार आ गई। जिसके बाद उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगाया। सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से नहीं लौटीं।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …